रंज
ज़िंदगी समवेश है, सुख और दुख का... ये हम सब जानते हैं...ना सिर्फ सुख अच्छा लगता है और ना सिर्फ दुख... फिर भी कुछ है, जो हम सब सुख पाने की कोशिश में ज़िंदगी गुज़ार देते हैं... ये जंग जो दुनिया से शुरू होती है, खुद से खुद की जंग बनके रह जाती है... आप किस्मत वाले हैं...अगर आपको सुख और दुख बराबरी से मिला है...थोड़ा कम थोड़ा ज़्यादा चलता है... कभी कभी जन्नत मिल जाती है, अपने हिस्से की बहुत जल्द ज़िंदगी में...फिर उतनी ही जल्दी छिन भी जाती है... यकीन मानिये जीना बड़ा मुश्किल होता है, ग़म के साए में... इसलिए खुश रहें, अगर आपको मिला है, सुख और दुख ज़िंदगी में... किस्मत वालों के साथ ही यह होता है...